Monday, April 20, 2026
Google search engine

जालंधर: SHO सहित 2 मुलाजिमों पर हुई FIR, 2.50 लाख रुपए की रिश्वत का मामला

जालंधर, 8 दिसंबर|  थाना रामामंडी के एस.एच.ओ राजेश कुमार अरोड़ा को कमिश्नरेट पुलिस ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। एस.एच.ओ अरोड़ा के साथ 2 साथी मुलाजिमों पर FIR दर्ज किया गया है। जिनकी पहचान संदीप और मुलाजिम अनवर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर राजेश अरोड़ा द्वारा स्पा सेंटर के मालिक से करीब 2.50 लाख रुपए बतौर रिश्वत ली गई थी। इसी मामले में उन्हें उन्हीं के अधिकारियों ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया और थाना नवी बारादरी ले गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments