फिरोज़पुर, 8 दिसंबर| गांव झंडू से एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक अमृत बीर सिंह की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया की कुलजीत सिंह उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र अमृतबीर सिंह ने आज अपने ही घर में गले में तार डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अमृतबीर की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।





