Saturday, April 19, 2025
Google search engine

जालंधर के बावा खेल नहर से तैरती मिली लाश : गोताखोर नहीं मिले तो एएसआई खुद नहर में कूदा, मृतक की नहीं हुई पहचान

जालंधर, 19 अगस्त | शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब शहर से होकर गुजरने वाली बस्ती बावा खेल नहर में देर रात एक व्यक्ति का शव मिला। देर रात शव को निकालने के लिए जब कोई गोताखोर नहीं मिला तो जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के ट्रैफिक विंग के एएसआई ने खुद ही शव को बाहर निकाला। एएसआई ने अपने कपड़े उतारे और सीढ़ी लगाकर नहर में कूद गए। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोताखोर न मिलने पर एएसआई ने खुद नहर से निकाला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात जालंधर सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शहीद बाबू लाभ सिंह नगर नहर के पास एक शव तैर रहा है और बस्ती बावा खेल पुल की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने के अंतर्गत पीसीआर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव तैरता हुआ आ रहा था, लेकिन बस्ती बावा खेल के पुल के पास फंस गया। रात अधिक होने के कारण कोई गोताखोर नहीं मिला तो पीसीआई में तैनात एएसआई करनैल सिंह ने खुद ही अपने कपड़े उतारे और सीढ़ी लगाकर नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह शव को हाथों से पकड़कर नहर के किनारे ले गए और फिर आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह शव को बाहर निकाला गया।

शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया

बता दें कि घटना की जांच के लिए थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। जहां उक्त व्यक्ति का शव 72 घंटे के लिए रखा जाएगा। अगर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है तो पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी और बाद में पुलिस ही उक्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी करेगी।

 (Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments