Saturday, April 18, 2026
Google search engine

कोरोना फिर से सिर उठा रहा है, आप सब सचेत रहें… राम रहीम ने जेल से चिट्ठी में डेरा अनुयायियों को दिए टिप्स

चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद रेप और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर अपने अनुयायियों के नाम चिट्ठी भेजी है। रविवार को डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में आयोजित नाम चर्चा में यह चिट्ठी पढ़कर सुनाई गई। राम रहीम द्वारा जेल से भेजी गई ये 13वीं चिट्ठी है। राम रहीम ने इस चिट्ठी में अपने अनुयायियों को नए साल की बढ़ाई दी है, साथ ही कोरोना को लेकर भी सचेत किया है। राम रहीम की इस चिट्ठी को डेरा सच्चा सौदा से जुड़े फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट किया गया है।

इस चिट्ठी में राम रहीम ने लिखा है, हमारे प्यारे बच्चों, सुनने में आ रहा है कि कोरोना फिर से सिर उठा रहा है तो आप सब सचेत रहें। मास्क जरूर लगाएं, निंबू, संतरा, मौसमी, आंबला व पनीर का प्रयोग करेंगे और जैसा सरकार निर्देश दे उनको जरूर मानें। हम केंद्र सरकार को भी बहुत-बहुत साधुवाद कहते हैं जो ड्रग्स को कंट्रोल करने के लिए कदम उठा रही है। हम व हमारे सारे बच्चे भी उनका ड्रग्स रोकने की मुहीम नें पूरा साथ देंगे। आप सब बच्चे जो नाम चर्चा कर रहे हैं, अगर उनमें कोई नशा छोड़ने आता है तो एमसएसजी गुरु रूप में प्रभु से प्रार्थना करके वचन करते हैं कि नशा छोड़ने वाला ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारे का जाप करें, तीन परहेजों का पालन करें तो नशा खुद छूट जाएगा, पर सत्संग होते ही गुरुमंत्र जरूर ले लें।

हम ही गुरु हैं, हम ही रहेंगे : राम रहीम
चिट्ठी में राम रहीम ने आगे लिखा है कि हमारे प्यारे बच्चों, एक बार फिर हम आपको वचन करते हैं कि हम ही गुरु थे, हम ही गुरु हैं व हम ही गुरु एमएसजी रहेंगे। मानवता व सृष्टि की भलाई के लिए, सेवा, सुमिरन व एकता के वचन, साक्षात आपके सामने आ कर गुरु रूप में हम ही करेंगे। आपको कोई कुछ भी कहे आप उनकी बातों में मत आना। प्रेम, सेवा व अखंड नाम का जाप जो भी करेंगा हम एकएसजी गुरू रूप में वचन देते हैं कि प्रभु उनकी सबसे बड़ी जायज मांग व हर जायज मांग पूरी करेंगे। हम गुरु रूप में यह भी वचन देते हैं कि आप अगर दृढ़ यकीन व तीनों वचनों पर पक्के रहेंगे तो प्रभु अंदर बाहर की रूहानी तंदरुस्ती देगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments