Sunday, November 16, 2025
Google search engine

लुधियाना में तेजरफ्तार कार सवारों का हुड़दंग : बाइक चालक को टक्कर मारी, टूटी टांग, भागने पर लोगों ने दबोचा  

लुधियाना, 12 अगस्त | बीती रात गिल चौक के पास पाहवा कट पर तेज रफ्तार कार सवार कुछ युवकों ने सड़क पर उत्पात मचाया। इन युवकों ने काम से घर लौट रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। व्यक्ति की बाइक कार के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार का पहिया व्यक्ति के ऊपर चढ़ने से उसकी टांग टूट गई। भाग रहे युवकों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया जबकि दो अन्य भाग गए।

लोगों ने पीछा कर कार में सवार 1 को दबोचा

कार चालक मौके से भागने लगे तो राहगीर लोगों ने पीछा कर कार में पीछे बैठे एक शख्स को दबोच लिया। वहीं टैक्सी चालकों ने घायल बाइक सवार को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। घायल का नाम सुनील कुमार है।

जानकारी देते हुए टैक्सी चालक जसकरण ने कहा कि वह अमृतसर से लुधियाना सवारी छोड़ने आया था। उसने पाहवा अस्पताल कट पर देखा कि कुछ लोग शराब के नशे में तेज कार चला रहे थे। बाइक पर आ रहे सुनील को उन लोगों ने टक्कर मारी।

युवक भागने लगे तो लोगों की मदद से पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। घायल सुनील की टांग टूट गई है। सुनील परिजनों को सूचित कर दिया है। कार सवारों में सिर्फ 1 को लोगों ने पकड़ा, बाकी भाग गए। सुनील के परिजन पुलिस को सूचित कर रहे है।

 (Note : पंजाब की जरूरी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए पंजाब बुलेटिन के वट्सएप ग्रुप https://shorturl.at/PkYaq या वट्सएप चैनल https://shorturl.at/VbSTV से जुड़ें।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments