Saturday, April 18, 2026
Google search engine

सड़क पार कर रहे 2 भाईयों को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

लुधियाना, 10 दिसंबर| साहनेवाल इलाके के गांव टिब्बा से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो सगे भाइयों को सड़क पार करते समय टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों भाई कई फीट दूर जाकर गिरे।

हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकी बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। मृत युवक की पहचान सूरज कुमार (17) निवासी गांव टिब्बा (लुधियाना) के रूप में हुई है।

इस हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। अभी तक पुलिस के पास इस हादसे की शिकायत नहीं पहुंची है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments