उत्तर प्रदेश, 9 दिसंबर| सीतापुर जिले के तालगांव क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी। उसने अपनी मां का सर धड़ से आलग कर दिया और कटा हुआ सिर अपने साथ ले गया।
पुलिस अधिकारी चक्रेश मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश शराब का आदी है और वह अपनी मां से एक जमीन अपने नाम कराने के लिये कह रहा था, मगर कमला देवी (65) इससे इनकार कर रही थी।
पुलिस ने कमला देवी के सिरकटे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।





