Saturday, April 18, 2026
Google search engine

जालंधर: ढिल्लों रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान चली गोलियां, NRI दलजीत सिंह की मौत

जालंधर, 10 दिसंबर| रामामंडी रोड पर स्थित ढिल्लों रिजॉर्ट के होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक NRI युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, ढिल्लों रिसॉर्ट में पार्टी चल रही थी। इसी बीच रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हो गया। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। गुस्साए लोगों ने हथियार निकाल लिए और एनआरआई पर फायरिंग कर दी। मृतक को 2 गोलियां लगीं। मृतक की पहचान दलजीत सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी रामामंडी के रूप में हुई है।

वहीं, जब दूसरा युवक बीच-बचाव करने आया तो युवक ने उसे भी गोली मार दी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का जौहल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने के बाद रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची। रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments