Monday, April 14, 2025
Google search engine

Breaking News : SGPC के चौथी बार प्रधान बने धामी

अमृतसर, 28 अक्टूबर | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का नया प्रधान चुन लिया गया है। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी चौथी बार SGPC के प्रधान चुने गए हैं। इसके लिए गोल्डन टेंपल स्थित तेज सिंह समुंद्री हॉल में भी वोटिंग हुई।

बादल परिवार का SGPC पर 1990 के दशक से प्रभाव है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल ने 1996 में SGPC अध्यक्ष का पद संभाला। इसके बाद बादल परिवार का SGPC में प्रभाव बढ़ा। उनके करीबियों की नियुक्तियां शुरू हुईं। 2008 में सुखबीर सिंह बादल को अकाली दल के अध्यक्ष बनने के बाद SGPC में बादल परिवार का नियंत्रण और भी मजबूत हो गया।

2017 के विधानसभा चुनाव के बाद अकाली दल का प्रभाव राज्य में कम हो गया। हाल ही में पार्टी के नेताओं में फूट पड़ गई और उन्होंने अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को पद से हटाने की मांग की। अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर सिंह बादल को तनखैया घोषित किया। इसके बाद पार्टी ने 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव भी न लड़ने का फैसला किया। इसका असर अब SGPC चुनाव पर दिख रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments