Friday, April 17, 2026
Google search engine

दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान 11वीं मंजिल से गिरकर मरने वाले लड़के की वीडियो हुई वायरल

डेराबस्सी/चंडीगढ़, 12 दिसंबर | कुछ दिन पहले यहां एक मनहूस खबर सामने आई थी। डेराबस्सी के एसबीपी सोसायटी के फ्लैट की ऊपरी मंजिल से गिरकर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 18 साल के अनमोल बंसल के रूप में हुई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि उनके बेटे को फ्लैट में बुलाकर मार डाला गया। पुलिस ने शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

अब इस मामले में उक्त युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रील बनाते समय छत से गिरता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, अनमोल अपने दोस्त के घर 11वीं मंजिल पर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था, जहां वह अचानक फ्लैट की छत से गिर गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments