अमृतसर, 3 दिसंबर | यहां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 3 यात्रियों से 87 लाख रुपए की कीमत के आईफोन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार तीनों यात्री दुबई से वापिस लौट रहे थे। चैकिंग के दौरान तीनों के बैग्स में से लाखों की कीमत के I phones पाए गए, जिन्हें कस्टम विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है।
अधिक जानकारी के अनुसार इन सभी में हाल ही में रीलीज हुआ आईफोन-प्रो 15 भी शामिल था इसके अलावा 128 जी.बी. से लेकर 256 जी.बी. रैम वाले कईं महंगे मॉडल भी शामिल हैं।





