Sunday, April 19, 2026
Google search engine

ट्रोलिंग की शिकार हुईं निया, ट्रोलर बोले उर्फी जावेद की बहन

एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। इस कारण से एक्ट्रेस टोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। निया शर्मा के साथ एक बार फिर ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस को अपने बोल्ड लुक के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

कई यूजर्स ने एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस देख उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी। बता दें कि निया शर्मा हाल ही अवार्ड शो में पहुंची थी। अवार्ड शो में निया इतना रिवीलिंग आउटफिट पहनकर पहुंची कि हर किसी की नजरें उनकी ड्रेस पर टिकीं रह गईं।
निया के लुक को देख यूजर्स उन्हें उर्फी जावेद की बहन बताने लगे। एक यूजर ने कहा, वह पब्लिक अपियरेंस के लिए सेमी-न्यूड होकर अपने स्टाइल से फुटेज बटोर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ये अब दूसरी उर्फी बनने की कोशिश कर रहे हैं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ये भी उर्फी के लाइन में ।

इंडियन टेलीविजन awards 2022 में निया शर्मा ने शिमर व्हाइट ड्रेस पहना था, जिसमें डीप नेक और बैकलेस कट लगा हुआ था। इस रिवीलिंग ड्रेस को पहन अवॉर्ड शो में निया ने बोल्डनेस का तड़का लगा दिया था। नागिन फेम निया ने अपने स्लिम फिटर को जमकर फ्लॉन्ट किया, जिसे देख फैंस आहें भरने लगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments