Thursday, April 30, 2026
Google search engine

लुधियाना: मासूम बच्ची के हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने किया रोड जाम

लुधियाना, 29 दिसंबर | मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर शव को बॉक्स बेड में रखने के मामले में इलाके के लोगों और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

कल देर रात थाना डाबा के एक इलाके में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब एक लापता लड़की तलाश करते समय एक घर के बिस्तर में मृत पाई गई। आशंका है कि हत्या से पहले लड़की के साथ बलात्कार किया गया। शव उसी युवक के घर के बॉक्स बेड में मिला जो दोपहर में बच्ची को उसकी दादी के पास से खेलने के बहाने ले गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments