अमृतसर, 29 दिसंबर | पंजाब का एक और जवान लद्दाख के लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। जवान की पहचान शमशेर सिंह के रूप में हुई है। फौजी अमृतसर जिले के सीमावर्ती गांव डुग टुट के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक मृतक करीब 4 साल पहले सेना की 105 इंजीनियरिंग बटालियन में भर्ती हुआ था। वह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये।
शमशेर सिंह की शहादत की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई, जिनका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद शमशेर सिंह की 2 बहनें और एक भाई थे।