Thursday, April 30, 2026
Google search engine

जालंधर: CP की मीटिंग के दौरान बस स्टैंड के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, मची अफरा-तफरी

जालंधर, 15 दिसंबर | महानगर से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। सुबह सी.पी. स्वपन शर्मा की मीटिंग के चंद मिनटों के बाद ही बस स्टैंड नजदीक बाइक सवार 3 हमलावरों ने एक एजेंट की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फाइरिंग कर दी जिसके कारण मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गोलियां एक ट्रैवल एजेंट की गाड़ी के बैक साइड वाले शीशे पर लगी। मौके पर लोग अपनी जान-बचाकर भागने लगे। गनीमत यह रही कि किसी तरह के जानी नुक्सान नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच वहां का जायजा लिया, और गोलियों के तीन खोल बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments