नई दिल्ली, 12 दिसंबर | दिल्ली के जमुई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई।
रिश्तों की मर्यादाओं को लांघकर प्यार करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। उसका दिल अपनी पत्नी के बजाय अपनी सास पर आ गया और वह रात के अंधेरे में उससे मिलने भी गया। लेकिन इसी बीच ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद इसकी जानकारी उसकी पत्नी को दी गई और पत्नी मौके पर पहुंची और पति की झाड़ू से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है और अब इस पूरी घटना की इलाके में जमकर चर्चा होने लगी है।
दरअसल, यह पूरा मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के काला गांव का है। जहां अपनी सास से मिलने आए एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया। दरअसल, लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार नाम के शख्स को अपनी सास से प्यार हो गया। उसकी सास लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कला गांव की रहने वाली थी।सुनील यादव तीन बच्चों के पिता भी हैं। इसी बीच वह अपनी सास से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया।
पेड़ से बांधे जाने के बाद सुनील यादव की पत्नी मौके पर पहुंची और अपने पति को थप्पड़, चप्पल और झाड़ू से पीटती रही। इसी बीच गांव के लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई और लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे। हालांकि, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी है।





