Saturday, April 18, 2026
Google search engine

जालंधर: परीक्षा देने जा रहे 9वीं के छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

जालंधर/फिलौर, 12 दिसंबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। फिल्लौर में सड़क हादसे में 9वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजन निवासी नकोदर के रूप में हुई है। फिल्लौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल ले गई।

जानकारी के मुताबिक राजन अपने 2 दोस्तों के साथ फिल्लौर स्कूल में पेपर देने जा रहा था। वह बाइक चला रहा था और बाकी 2 दोस्त पीछे बैठे थे। राजन की आंख में कुछ फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और कच्ची सड़क पर गिर गई। वहीं तीनों बाइक से गिर गए लेकिन राजन के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

राहगीरों ने साथियों के साथ उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही राजन की मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था. उधर, राजन की मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments