जालंधर, 11 दिसंबर | महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं ताजा मामला सोढल फाटक के नजदीक मथुरा नगर से सामने आया है। जहां सुबह-सुबह जरनल स्टोर के मालिक से नगदी छीनकर बाइक सवार फरार हो गए।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह 6.40 बजे दुकान खोली थी। इस दौरान 7.10 बजे 2 बाइक सवार व्यक्ति आए और बंदूक की नौक पर दुकान में घुस गए। इस दौरान उक्त लुटेरे उन्हें गोली मार देने की धमकी देकर नगदी की मांग करने लगे। पीड़ित विनोद कुमार ने कहा कि देर रात की क्लेक्शन 19 हजार रुपए पड़ी हुई थी और आज सुबह उनके पास 2300 रुपए अलग थे। उक्त लुटेरों ने उनसे सारी नगदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान जाते समय लुटेरे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





