Friday, April 17, 2026
Google search engine

सोनीपत में सरपंच की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने खेतों में घेरकर दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा, 11 दिसंबर | सोनीपत से बड़ी खबर सामने आई है। यहां छिछड़ाना गांव के सरपंच राजकुमार उर्फ ​​राजू की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सरपंच की हत्या के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गोहाना क्षेत्र के गांव छिछड़ाना का सरपंच सोमवार सुबह अपने खेत पर जाने के लिए साइकिल पर घर से निकला था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। सरपंच को कई गोलियां लगीं। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में और पुलिस तैनात कर दी गई है। जांच के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments