पटियाला, 8 दिसंबर|श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात के बाद राजोआना ने अपनी भूख हड़ताल को आज खत्म कर दिया है।
जेल में सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना ने 5 दिसंबर से शुरू की अपनी भूख हड़ताल को आज गोल्डन टेंपल से लाए जल को पी कर समाप्त किया।
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जेल में राजोआना के साथ मुलाकात की।





