अबोहर, 7 दिसंबर| गांव धरांगवाला में सड़क हादसे के दौरान धर्मप्रीत के बेटे इंद्रजीत की दर्दनाक की मौत हो गई है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। इस हादसे में उसका साथी संदीप गंभीर और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
हादसा देर रात श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव महियांवाला टोल नाके के पास हुआ है, जब दोनों ट्रैक्टर पर भूसे की गांठें लादकर सूरतगढ़ जा रहे थे।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की अपील की है।





