लुधियाना, 8 दिसंबर| शाहपुर रोड पर निर्माणाधीन मॉल में काम कर रहे मजदूर की नीचे गिरने से गर्दन की हड्डी टूट गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मजदूर 6वीं मंजिल पर AC की पाइप फिट कर रहा था । उसने सेफ्टी बेस्ट या किट आदि नहीं पहना हुआ था, जिस कारण ये हादसा हुआ है। उसके साथी मजदूरों ने रिक्शा में उसे CMC अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नीरज (19) के रूप में हुई है।
हादसे के करीब 4 घंटे बीत जाने के बाद भी मॉल का मालिक घटनास्थल पर नहीं आया।
पुलिस ने मृतक का शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी है। परिवार के आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।





