Sunday, April 19, 2026
Google search engine

गहनों के व्यापारी पिता-पुत्र ने की आत्म/हत्या, एक ने खाया जहर तो दुसरे ने नहर में लगाई छलांग

फिरोज़पुर, 7 दिसंबर| यहां से बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। गहनों के व्यापारी पिता-पुत्र के आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ने नहर में छलांग लगा दी जबकि दूसरे ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है।

पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रखा गया है, जबकि बेटे का शव अभी तक नहर से बरामद नहीं हुआ है। मृतकों की पहचान राहुल धवन (32) निवासी धर्मपुरा और उनके पिता राजिंदर धवन (60) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह दोनों पिता-पुत्र दुकान गये थे।

घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद राजिंदर ने घर आकर कोई जहरीली चीज खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अपने पिता की मृत्यु की जानकारी मिलने पर, राहुल ने फिरोजपुर-फरीदकोट राजमार्ग पार करते समय नहर में छलांग लगा दी। दूसरे दिन भी उसका शव नहीं मिला। गोताखोर शव को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल धवन की मोटरसाइकिल नहर के किनारे खड़ी मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments