चंडीगढ़, 7 दिसंबर| पंजाब में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन रात का तापमान 0.8 डिग्री गिर गया। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से चार दिनों तक दिन में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह घना कोहरा छाया रहेगा
इसके साथ ही बुधवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रहा। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, लुधियाना का 11.7 डिग्री, पटियाला का 10.4 डिग्री, पठानकोट का 8.9 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री, फिरोजपुर का 7.4 डिग्री, जालंधर का 10.4 डिग्री और रोपड़ का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। समराला का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों में फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, रूपनगर, अमृतसर, नवांशहर, गुरदासपुर, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में भारी कोहरा छाने का अनुमान है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक 11 दिसंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर पड़ने की संभावना है।
(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





