होशियारपुर, 5 दिसंबर| होशियारपुर में दोपहर को 2 ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक चालक और उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया।
हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक के केबिन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर का शव केबिन में बुरी तरह फंस गया। डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह और एसएचओ टांडा ओंकार सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी, क्रेन और ट्रैक्टर की मदद से शव को हटाया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है जबकि घायलों की पहचान ड्राइवर मक्खन दीन पुत्र फजलदीन और सूरजदीन पुत्र करमदीन के रूप में हुई है।





