राजस्थान, 5 दिसंबर| राजस्थान से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर के बाहर स्कूटर पर दो अज्ञात लोग आए, जिन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद करणी सेना प्रमुख और उनके दो साथियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने घटना पर दुख और आश्चर्य जताया है। उन्होंने पुलिस से घटना की गहनता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।





