मुक्तसर, 2 दिसंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। हलका लंबी के गांव धौला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक को 10 दिसंबर को कनाडा जाना था।
थाना लंबी की पुलिस ने लड़के की मां के बयानों पर पिता और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। थाना लांबी के उप कप्तान ने बताया कि कल धौले गांव के शिवराज सिंह ने अपने ही 22 वर्षीय बेटे नवजोत सिंह को गोली मार दी, जिसका इलाज चल रहा था, आज उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हत्या का कारण यह था कि लड़के के पिता और चाचा को शक था कि लड़का उनका बच्चा नहीं है, जिस पर उन्होंने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी।
वीडियो देखें
https://www.facebook.com/punjabbulletinLive/videos/332728979484912





