Tuesday, April 28, 2026
Google search engine

अमृतसर: नीरज कुमार पर गोलियां चलाने के मामले में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 02 दिसंंबर| यहां के रणजीत एवेन्यू में नीरज कुमार नाम के व्यक्ति पर गोलियां चलाने के मामले में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 2 गुर्गों सहित 3 व्यक्तियों को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के साथ सांझा आप्रेशन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए 2 आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी सार्थक, अनमोल शर्मा और अलतमिस के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने अपराध में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की वर्ना कार बरामद की है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पी.बी. 02 ई.एच. 0009 है। रणजीत एवेन्यू में हुई इस गोलीबारी की घटना में शामिल होने के आरोप में दीपक अरोड़ा को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार आरोपी अमृतसर में इससे पहले घटित गोलीबारी की 3 वारदातों में शामिल थे। इसके अलावा यह आरोपी व्यक्तियों को लॉजिस्टिक्स सहायता, ठिकाने और हथियार भी मुहैया करवाते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments