कपूरथला, 2 दिसंबर| यहां के गांव दयालपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बलवंत सिंह (75) के रूप में हुई है। वह सहकारी बैंक से जिला रजिस्ट्रार के पद से रिटायर हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही सुभानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची कर परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला शवगृह में भेज दिया।





