जालंधर, 24 नवंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। आज की बैठक के बाद सीएम मान ने किसानों से बड़ा वादा किया है कि पंजाब के किसानों को देशभर में सबसे ज्यादा गन्ने का रेट दिया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि कुछ ही दिनों में किसानों को गन्ने का अतिरिक्त रेट मिलेगा। जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। जिस में यह सब ऐलान किये जाएगा।
पंजाब के जालंधर में नेशनल हाईवे से किसान उठने लगे हैं। दोपहर 12 बजे सीएम मान के साथ किसानों की बैठक होगी, लेकिन किसान अभी भी हाईवे पर डटे हुए हैं। किसान गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 4 दिनों से हाईवे जाम है।
जालंधर के धानोवाली गांव के पास दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। कल किसानों ने धानोवाली फाटक के पास ट्रेनें रोक दी थीं क्योंकि अभी तक किसानों की सरकार के साथ बैठक नहीं हो पाई थी।
आपको बता दें कि बुधवार को चंडीगढ़ में किसानों की बैठक होनी थी, जो नहीं हुई। इससे नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार न्यूनतम एमएसपी मूल्य बढ़ाने की मांग नहीं मान लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। सीएम के आह्वान के बाद किसान ट्रैक से हटने लगे।





