जालंधर/अमृतसर, 23 नवंबर| अमृतसर में भी किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। किसान मंच पर बैठ गए हैं। उन्होंने सरकार को 1 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो हम ट्रैक जाम कर देंगे। मानांवाला रेलवे स्टेशन पर किसान बैठे हुए हैं।अधिग्रहीत जमीन को लेकर किसानों ने धरना दिया है।
जालंधर में नेशनल हाईवे से किसानों ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। सीएम मान के साथ किसानों की बैठक हो रही है, लेकिन किसान अभी भी हाईवे पर डटे हुए हैं। किसान गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 4 दिनों से हाईवे जाम है।
जालंधर के धानोवाली गांव के पास दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। कल किसानों ने धानोवाली फाटक के पास ट्रेनें रोक दी थीं क्योंकि अभी तक किसानों की सरकार के साथ बैठक नहीं हो पाई थी।
आपको बता दें कि बुधवार को चंडीगढ़ में किसानों की बैठक होनी थी, जो नहीं हुई। इससे नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार न्यूनतम एमएसपी मूल्य बढ़ाने की मांग नहीं मान लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। सीएम के आह्वान के बाद किसान ट्रैक से हटने लगे।
(Note : जालंधर की बड़ी खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/lAHNU या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/glEIM को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वट्सएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)





