चंडीगढ़, 18 नवंबर| पंजाब के डी.जी.पी गौरव यादव ने 11 पुलिस जिलों के एस.एस.पी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले पंजाब के मुख्य सचिव ने पंजाब के उन 9 जिलों के डी.सी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है, जहां सख्त उपायों के बावजूद पराली जलाने के मामले नहीं रुक रहे हैं।
बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, संगरूर, जगराओं और खन्ना के एस.एस.पी को नोटिस जारी किया गया है और उनके क्षेत्रों में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। ये 11 पुलिस जिले उन 9 राजस्व जिलों में से हैं जहां पराली जलाने के मामलों को रोकने में नाकाम रहने पर एक दिन पहले ही डी.सी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।





