चंडीगढ़, 18 नवंबर| यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। बर्खास्त सी.आई.ए प्रभारी प्रीतपाल सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उसकी गिरफ्तारी गैंगस्टर टीनू के पुलिस हिरासत से भागने के आरोप के तहत की गई थी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रीतपाल सिंह को 25 जनवरी तक जमानत दे दी है।
बता दें कि इसी साल 31 अगस्त की रात को गैंगस्टर दीपक टीनू मानसा के सीआईए स्टाफ से फरार हो गया था। जब पंजाब पुलिस की ओर से एक जांच टीम का गठन किया गया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पंजाब के डीजीपी ने प्रीतपाल सिंह को बर्खास्त कर दिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
गैंगस्टर टीनू के साथ केवल प्रीतपाल ही प्रभारी था, कोई अन्य पुलिसकर्मी या सुरक्षाकर्मी नहीं था। इस बीच टीनू को हथकड़ी भी नहीं लगाई गई, जिसके बाद डीजीपी ने मानसा के पूर्व सीआईए प्रभारी प्रीतपाल सिंह को गिरफ्तार कर अमृतसर जेल में बंद कर दिया।





