Saturday, April 18, 2026
Google search engine

बीजेपी नेता के घर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां, वारदात से पहले काटे CCTV के तार

तरनतारन/खडूर साहिब, 18 नवंबर| हलका खडूर साहिब के गांव भील में भारतीय जनता पार्टी के जिला तरनतारन के कोर कमेटी सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह भील के घर के बाहर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गईं। घर के गेट के ठीक सामने गोलियां चलाई गईं और गोलियां गेट पर लगीं।

जानकारी के मुताबिक, इन लोगों ने सबसे पहले घर में जाने वाली मुख्य बिजली सप्लाई के तार को काटकर बिजली बंद कर दी और इस घटना को अंजाम दिया, ताकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड न हो सके। इस मौके पर कुलवंत सिंह भील ने प्रशासन से मांग की कि इन लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस जांच कर रही है।

(Note : पंजाब की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp ग्रुप https://shorturl.at/joA25 या Whatsapp चैनल https://shorturl.at/ewGKP को जॉइन करें। अगर आप वट्सएप ग्रुप में जुड़ते हैं तो आपका नंबर सबको शो होगा लेकिन अगर आप वटसएप के नए फीचर के मुताबिक हमारे चैनल को फॉलो करते हैं तो आपका नंबर किसी को शो नहीं होगा।)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments