Sunday, April 19, 2026
Google search engine

तरनतारन : नशे ने ली 15 वर्षीय युवक की जान, मां-बाप का था इकलौता बेटा

तरनतारन | वैरोवाल थाना क्षेत्र के गांव अलावल में पलविंदर सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अर्शप्रीत सिंह की नशे की ओवरडोज से मौत हो गयी। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि अर्शप्रीत सिंह कुछ समय से नशे का आदी हो गया था।

कल वह घर के किसी काम से घर से बाहर गया था और उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर दवा खरीदी और खुद को इंजेक्शन लगा लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। उसके दोस्त ने घरवालों को फोन कर जानकारी दी और अर्शप्रीत को डॉक्टर के पास ले गए।

वहां से उसे अमृतसर अस्पताल भेजा गया, जहां हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। परिजनों ने क्षेत्र में अवैध रूप से नशे की बिक्री को लेकर सरकार व प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए तरनतारन सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments