फिरोजपुर | मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बड़ा फैसला लेते हुए फिरोजपुर के जीरा स्थित शराब फैक्ट्री को बंद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला कानूनी विशेषज्ञों की सलाह से लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपने हितों के लिए जानबूझकर पंजाब का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
बता दें कि जीरा शराब फैक्ट्री के बाहर काफी समय से जीरा के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम मान ने पहले कहा था कि इस फैक्ट्री से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अब उन्होंने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से सलाह के बाद इस फैक्ट्री को बंद करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी, वह कोई भी हो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





