अमृतसर | बाबा बकाला साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव चीमाबाठ के 18 वर्षीय जवान बेटे अमृतपाल सिंह और 15 साल की बेटी बलप्रीत कौर की इटली के वेरोना जिले के वरोनेला शहर में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक भाई-बहन दोनों ही मशहूर कविसर वीर बचीतर सिंह शोकी के बेटे-बेटियां थे।
बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब ये दोनों भाई-बहन अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने निकले थे और खराब मौसम के कारण उनकी कार नहर में गिर गई। इस हादसे से चीमा बाथ गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





