लुधियाना | नाइट शिफ्ट ड्यूटी से लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट कर दी। बदमाशों ने उसकी कर दी और वहां से फरार हो गए। हमलावरों ने उसके सिर पर वार किया। मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है।
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विकास की हत्या क्यों की गई। देर रात जब विकास स्टील फैक्ट्री से घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
मृतक के आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक के परिजनों ने नारेबाजी की मृतक विकास के परिजनों का कहना है कि रात में कोई बाहर नहीं निकल सकता। पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
लोगों के आंदोलन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी तुषार गुप्ता ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है डीएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मरने वाला युवक किस ठिकाने से चला था और वह किस-किस से मौके पर मिला था, इसकी पूरी डिटेल निकाली जा रही है। हत्या की गुत्थी जल्द ही सुलझ जाएगी।





