लुधियाना | यहाँ के थाना साहनेवाल स्थित कंगनवाल के पास साइकिल सवार युवक ने 4 साल की मासूम बच्ची का रेप किया। युवक बच्ची काे सुनसान जगह पर ले गया। घिनौना काम करने के बाद उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटी गली में खेल रही थी। जब बेटी काफी देर तक नजर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश करनी शुरू की। कुछ देर बाद सूचना मिली कि बच्ची जसपाल बांगड़ वाले रास्ते पर लोगों को मिल गई है। जब वह उसे जाकर घर लेकर आए तो उसके कपड़ों पर खून के निशान थे। परिजनों ने बच्ची से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया।
जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV चेक किए तो एक युवक बच्ची को साइकिल पर बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है।





