Tuesday, June 2, 2026
Google search engine

लुधियाना : चाय पीने को लेकर हुआ विवाद, राज मिस्री को तीसरी मंजिल से फेंका

लुधियाना | मामूली कहासुनी के बाद प्रवासी युवक ने राज मिस्त्री को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। बेसमेंट में गिरने से राज मिस्त्री के शरीर की कई हड्डियां टूट गईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोपहर को राजू चाय लाया। जब धानक ने उसे तीसरी मंजिल पर आने को कहा तो राजू नाराज हो गया और वहां पहुंचकर विवाद करने लगा। राजू ने राज मिस्त्री को तीसरी मंजिल से धक्का देकर बेसमेंट में फेंक दिया।

इस मामले में पुलिस ने डुगरी निवासी युवक राजू यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अस्पताल में भर्ती पुल्होवाल निवासी राजमिस्त्री धनक महतो ने बताया कि वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ पासी नगर इलाके में प्लॉट बना रहा था. मजदूरों को चाय पिलाने के लिए ठेकेदार ने राजू यादव को काम पर रखा था।

जिससे धानक के हाथ, पैर व शरीर के अन्य अंगों की हड्डियां टूट गईं। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी प्यारा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments