Saturday, April 18, 2026
Google search engine

पतंग लूटते बच्चे आ गए हाईवे पर, कारों की हुई भयानक टक्कर, नहीं लगी ब्रेक

 गुरदासपुर | नेशनल हाईवे पर पतंग लूटते समय बच्चे अचानक कार के सामने आ गए और बच्चों को बचाते कार चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिस से पीछे आ रही कार ने ब्रेक नहीं लगाया और वह अगली कार से जा टकराईं।
गांव सांवल निवासी दलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं धालीवाल जा रहा था तभी रास्ते में अचानक पतंग लूटते बच्चे सड़क पर आ गए और उन्होंने बच्चों को बचाने के लिए ब्रेक लगा दी, इससे पीछे आ रही आल्टो कार ने ब्रेक नहीं लगाया, जिससे मेरी कार स्विफ्ट में टकरा गई।
मेरी कार और दूसरे आदमी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दलजीत सिंह ने कहा कि मेरी गाड़ी बंद होने के कारण मैं गाड़ी से बाहर नहीं निकल सका, जिससे बच्चे पतंग लूटते हुए मौके से भाग गए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments