Friday, April 17, 2026
Google search engine

सड़क हादसे ने बुझाए तीन घरों के चिराग, भुआ को लोहड़ी देकर लौट रहे थे वापस

अमृतसर | भुआ को लोहड़ी देने गए युवक के साथ भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पास के मालोवाल गांव के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े आठ बजे तीन युवक फतेहपुर राजपूत मोटरसाइकिल से फतेहपुर राजपूत से लौट रहे थे, तभी ददुआना के पास लकड़ी के चीरघर के सामने तेज रफ्तार महिंद्रा कार से उनकी टक्कर हो गयी।

 इसी बीच मोटरसाइकिल सवार तीन लड़कों में सुखचैन सिंह मालोवाल के पुत्र जोबनप्रीत सिंह (24) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मालोवाल निवासी बलविंदर सिंह के पुत्र गुरप्रीत सिंह (23) की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी।

तीसरा युवक संदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह मालोवाल गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कार चालक फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments