Thursday, April 30, 2026
Google search engine

जालंधर में 19 वर्षीय युवक ने मौत को ऐसे लगाया गले, मचा हड़कंप

जालंधर । बस्ती दानिशमदां के रसीला नगर में देर रात उस समय हड़कप मच गया जब एक 19 वषीय युवक की फंदा लगने से मौत हो गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक का भाई सोमनाथ घर पहुंचा और दरवाजा भीतर से बंद होने के चलते उसे खिड़की से देखा तो भाई का शव लोहे के गार्डर के साथ कपड़े के साथ लटक रहा था। उसने तुरंत दरवाजा तोड़ा और भाई के शव को नीचे उतारा।

घटना की सूचना पाकर थाना 5 में तैनात ए.एस.आई. मंजिदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच करने के पश्चात मृतक माया राम (19) पुत्र शिवराम निवासी यूपी हाल किराएदार रसीला नगर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई को किसी पर शक नहीं है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पता चला है कि माया राम फुटबाल रंगने का काम करता था और उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है, जांच होने के बाद तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पुरी तरह से स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments