तरनतारन। नशा तसकर मादक पदार्थों की तसकरी करने से बाज नहीं आ रहे। दुसरी तरफ पुलिस ओर बीएसएफ भी आपनी नशा तसकरोंं के खिलाफ कारवाई करती रहती है। ताजा मामले में एक बार फिर तरनतारन पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। तरनतारन पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर 5.92 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
भारत-पाक सीमा रेखा के पास 3 अलग-अलग जगहों से पाक समर्थित हेरोइन बरामद की गई हैं। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इसके खिलाफ तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।





