लुधियाना में कस्बा जगराओं स्थित गांव डल्ला में अबोर ब्रांच की अखाड़ा नहर में कार गिर गई। कार नजदीक ही एक गड्ढे में फंस गई। कार में फंसे लोगों की चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े। जिसके बाद समय रहते 4 युवकों काे बचा लिया गया।
हादसे में उन्हें मामूली चोटें लगी हैं। चारों युवकों ने दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश जाना था। घने कोहरे की वजह से उन्हें नहर का मोड़ दिखाई नहीं दिया और कार नीचे आ गिरी। लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला। चारों युवक मोगा के रहने वाले है।
टोयटो लीवा कार में थे सवार थे चारों
किसान नेता जगतार सिंह चाहल ने बताया कि कोहरे के कारण हादसे बहुत अधिक हो रहे हैं। .युवकों की टोयटो लीवा गाड़ी पुल से नीचे गिरी। गनीमत रही कि गाड़ी ज्यादा अंदर नहीं गई। युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं ट्रैक्टर और ट्रालियों की मदद से कार को भी रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया। कार नहर के नजदीक बने गड्डे में फंस गई जिससे सभी युवकों की जान बच गई।
अभी चार दिन पहले हुई युवकों की मौत
बता दें इसी नहर में करीब चार दिन पहले एक जेन कार नहर में गिर गई थी। उस हादसे में दो लोगों की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। इस बीच गांव निवासियों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। नहर के आसपास रिफ्लेक्टर आदि लगवाए जाए ताकि हादसों को रोका जा सके।





