Friday, May 1, 2026
Google search engine

पंजाब में मौसम को लेकर रेड अलर्ट : धुंध और शीतलहर की चेतावनी

पंजाब में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। घनी धुंध के साथ ‘सीवियर कोल्ड वेव’ यानी शीतलहर की चेतावनी दी गई है। दिन व रात के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और हरियाणा में अंबाला, हिसार, सिरसा में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी व सेटेलाइट इमेज में अमृतसर से लेकर सिरसा तक घना कोहरा दिख रहा है। जो सड़कों पर चलने वाले वाहनों और ट्रेनों के साथ-साथ सामान्य जन-जीवन पर भी असर डालेगा।

अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा और उसके बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीत लहर से अति शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है, जबकि 5 से 6 जनवरी के दौरान अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर शीत दिन से अति शीत दिन की स्थिति रहने की संभावना है। इसके बाद 5-6 जनवरी तक शीत दिन की स्थिति रहने की संभावना है।अगले 4 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा के मुख्य शहरों का तापमान

अमृतसर – पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं मंगलवार अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री कम था।

जालंधर – न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान मंगलवार को 10.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन से 4.1 डिग्री कम था।

लुधियाना – न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम था।

गुरदासपुर- पंजाब में सबसे कम तापमान गुरदासपुर का रहा। जहां बुधवार सुबह तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री था।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments