Friday, May 1, 2026
Google search engine

जालंधर : करियाना स्टोर में लगी आग, बाहर खड़ी कार को भी लिया चपेट में

जालंधर में लम्मा पिंड के पास स्थित थ्री-स्टार कॉलोनी में एक करियाना की दुकान में आग लग गई। आग ने बाहर खड़ी कार को भी चपेट में ले लिया। आग लगी देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। बताया जा रहा है कि दुकान में आग शॉट सर्किट के कारण लगी है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया काबू
थ्री स्टार कॉलोनी में करियाना की दुकान में लगी आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान और कार को काफी नुकसान पहुंच चुका था।

फायर कर्मचारी ने बताया सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुकान के बैक साइड पर लगे बिजली के उपकरणों में शॉट सर्किट के कारण आग लगी थी। जिसे कंट्रोल कर लिया गया है। आग ने कार को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments