Friday, May 1, 2026
Google search engine

अमृतसर में युवक का कत्ल : बाप-बेटों ने मिलकर पीटा, फिर मारी गोलियां; आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर। अमृतसर में एक 22 साल के युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। घटना मंगलवार रात 11.30 बजे की है। पैसों के लेन-देन को लेकर पहले बाप-बेटों ने मिलकर युवक को पीटा। जब लोगों ने पीड़ित को छुड़वाया तो पीछे जाकर उसकी छाती पर दो गोलियां मार दी गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

अमृतसर की अमन एवेन्यू में रात 11.30 बजे के करीब की है। मृतक के जीजा गौरव ने जानकारी दी कि राहुल कुछ सामान लेने के लिए अमन एवेन्यू आया था। वह पास ही खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहा था, तभी आरोपी सोनू भट्‌टी अपने बेटों के साथ आ गया। राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आसपास के लोगों ने उसे बचाया और राहुल को घर भेजा। लेकिन सोनू भट्‌टी अपने बेटों के साथ वापस आया और राहुल की छाती पर दो गोलियां दाग दी। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।

पैसों के लेनदेन को लेकर चल रही थी रंजिश
मृतक के परिवार का कहना है कि वह पहले अमन एवेन्यू में ही रहते थे। आरोपियों से उन्होंने कुछ पैसे उधार लिए थे। जिसके बदले आरोपियों ने उनका पूरा घर हथिया लिया। केस कोर्ट में भी चल रहा है। जिसकी रंजिश आरोपी उनके साथ रखते थे और उन्हें अमन एवेन्यू में आने नहीं देते थे।

शव का करवाया जा रहा पोस्टमॉर्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मॉर्चुरी में रखवाया है। आज मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। वहीं पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई को शुरू कर दिया है।

घर से पकड़े आरोपी
कत्ल की सूचना मिलने के बाद थाना गेट हकीमां की पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार व चश्मदीदों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सोनू भट्‌टी व उनके बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments