Wednesday, April 22, 2026
Google search engine

सुसाइड से पहले तुनिषा शर्मा और शीज़ान के बीच हुई थी ज़ोरदार बहस

तुनिषा सुसाइड केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में शीजान खान से पुलिस लगातार पूछताछ हो रही है. अब वालिव पुलिस ने बताया कि तुनिषा के सुसाइड करने से पहले शीजान खान के साथ उनकी सेट पर बहस हुई थी. इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है.

शीजान को भुला नहीं पा रही थीं तुनिषा
पुलिस के मुताबिक, जब इस बारे में शीजान से पूछा गया तो वह सही जवाब नहीं दे रहा है और पुलिस को गुमराह कर रहा है. पुलिस ने ये भी बताया कि ब्रेकअप के बाद शीजान खान को तुनिषा भुला नहीं पा रही थीं. एक ही सेट पर काम करने की वजह से शीजान को भुला पाना तुनिषा के लिए बहुत मुश्किल हो रहा था.

तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए ये आरोप
तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा आए दिन शीजान खान पर गंभीर आरोप लगा रही हैं. वनीता ने शीजान पर धोखा देने का आरोप लगाया है. बीते दिन पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा था कि शीजान ड्रग्स भी लेता है.  इस बीच तुनिषा की मां ने खुलासा करते हुए बताया कि ब्रेकअप के दिन शीजान ने उनकी बेटी तुनिषा को थप्पड़ मारा था.

शीजान ने तुनिषा को मारा था थप्पड़

तुनिषा की मां ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, ”मैं समझ नहीं पा रही हूं कि उस 15 मिनट (सुसाइड से पहले) में ऐसा क्या हुआ कि उसने ये कदम उठा लिया. तुनिषा सुसाइड नहीं कर सकती. दोनों का झगड़ा होता था. मारपीट करते थे, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती, लेकिन जिस दिन ब्रेकअप हुआ, उस दिन शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था और वह बहुत रोई है. उसने मुझसे कहा कि ‘मुझे यूज किया गया है. मेरे साथ धोखा हुआ है.’

शूटिंग के दौरान तुनिषा शर्मा ने किया सुसाइड

गौरतलब है कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. बताया जा रहा है कि सुसाइड से 15 मिनट पहले वह शीजान के साथ बातचीत कर रही थीं. उनकी मां ने शीजान के खिलाफ वालीव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments