पटियाला, 16 दिसंबर | बहादुरगढ़ घनौर रोड पर गांव महमदपुर जट्टां के पास सुबह एक ट्राली ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई।
थाना बहादुरगढ़ के एएसआई मंदीप सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे इस घटना के बारे में पता चला। मौके की जांच के बाद लड़कियों की पहचान रमनप्रीत कौर (27) के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ पुलिस की कर्मचारी थी और निशा शर्मा (30), जो चंडीगढ़ में नौकरी करती थी, दोनों रायपुर मंडल गांव की रहने वाली थीं। ये लड़कियां चंडीगढ़ ड्यूटी पर जाने के लिए अपने गांव से एक्टिवा पर बहादुरगढ़ आती थीं और फिर बस से चंडीगढ़ जाती थीं। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।





